Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

महिला ने शादी के लिए Tv एंकर को किडनैप करा लिया, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

विवार को सोशल मीडिया पर एक प्रकरण तेजी से तैरता रहा. एक युवती ने टीवी एंकर को किडनैप करवा लिया. महिला कहती है वह एंकर से विवाह रचाना चाहती है लेकिन एंकर उससे बात तक नहीं करता इसलिए उठवा लिया. मामला हैदराबाद का है.

जिले के राचकोंडा कमिश्नरेट क्षेत्र की उप्पल पुलिस ने डिजिटल मार्केटिंग व्यवसायी भोगिरेड्डी तृष्णा नाम की एक महिला को अरेस्ट किया है. महिला पर टीवी चैनल के एंकर प्रणव सिस्ता को किडनैप करने का आरोप है.

इनपुट है कि दो साल पहले शादी कराने वाली एक साइट पर महिला की मुलाकात तृष्णा चैतन्या नाम के युवक से हुई थी. युवक की प्रोफाइल पर एंकर का फोटो लगा था. युवती उसे पसंद करने लगी. युवती को गफलत होने पर उसने एंकर से संपर्क किया और दोनों ने मिलकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में फर्जी फोटो इस्तेमाल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई.

इतना सब होने के बाद युवती ने एंकर को मैसेज भेजना जारी रखा, जिससे तंग आकर एंकर ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. इधर महिला एंकर को किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहती थी.

पुलिस ने बताया कि, महिला को लगा कि वह मामले को सॉल्व कर लेगी. जिसके बाद उसने एंकर को किडनैप करने की प्लानिंग की. इसके लिए उसने चार लोगों को काम सौंपा. एंकर की पल-पल की जानकारी रखने के लिए महिला ने उसकी कार में GPS ट्रैकर लगवा दिया. बीती 10 फरवरी को महिला, एंकर का अपहरण कराने में सफल रही.

एंकर प्रणव को किडनैप कर पूरी रात एक कमरे में बंद रखा गया. आरोप है कि इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई. उसे शादी के लिए मजबूर किया गया. लेकिन 11 फरवरी को प्रणव महिला की कैद से निकलने में किसी तरह कामयाब रहा.

एंकर ने पुलिस थाने जाकर अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने महिला व चार अन्य किडनैपर्स को अरेस्ट कर लिया. इन पर धारा 363 (अपहरण), 341 व 342 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन