Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मंगलवार को यूपी की इस जेल से छूटा था पत्रकार..दो दिन बाद पुलिस ने फिर उठा लिया

श्मीर बेस्ड पत्रकार आसिफ सुल्तान पांच साल की हिरासत से रिहा होने के दो दिन बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

सुल्तान को उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद रिहाई मिली थी जिसमें कहा गया था कि उनकी हिरासत में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिहाई मिलने के बाद पत्रकार गुरूवार को अपने घर पहुंच गया था लेकिन दूसरे दिन उसे एक अन्य मामले में दोबारा गिरफ्तार किया गया है.

सुल्तान को पहली बार गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत सितंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था. सुल्तान एक स्थानीय पत्रिका में बतौर रिपोर्टर काम कर रहे थे.

उस वक्त उन्हें एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह को साजो सामान संबंधी सहायता मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

अप्रैल 2022 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने उन्हें इस आधार पर जमानत दे दी थी कि जांच एजेंसियां किसी भी आतंकवादी समूह के साथ उनके संबंध खंगालने में विफल रही थी. हालांकि कुछ दिनों बाद उन पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत मामला दर्ज किया गया.

मंगलवार को उन्हें यूपी के अंबेडकर नगर जिला कारागार से रिहा किया गया था, जिसके बाद वह गुरूवार को घर पहुंचे थे लेकिन अब उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन