Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

माया प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, पुस्तकों का खजाना खाक!

पने समय की मशहूर पत्रिका ‘माया’ का प्रकाशन करने वाली माया प्रिंटिंग प्रेस में देर शाम आग लग गई. प्रयागराज के मुट्ठीगंज में एल आकार की बनी यह प्रेस इमारत करीब 20 वर्षों से बंद बताई जा रही है.

इनपुट है कि आग इतनी जोरदार थी कि इसे बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियां खाली हो गईं. तीन मंजिला प्रेस बिल्डिंग का मेन गेट सील होने के कारण आग पर काबू पाने में इतनी मशक्कत करनी पड़ी.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि, “मुट्ठीगंज थाना अंतर्गत माया प्रेस के परिसर में आग लगने की सूचना शाम को मिली. सूचना मिलते ही दमकल वाहन रवाना किए गए. आग की लपटें अब शांत हो गई हैं और धुएं की वजह से दो दमकलकर्मी घटना की जगह पंस गए थे उन्हें भी सकुशल निकाल लिया गया है.”

बताया जा रहा है कि प्रिंटिंग प्रेस में रखी किताबें और कुछ अन्य स्टेशनरी की चीजें जलकर खाक हो गई हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन