Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अमेठी के लिए सच साबित हुई इस वरिष्ठ पत्रकार की भविष्यवाणी!

लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे. बड़े-बड़े दिग्गज या तो हार गए या इज्जत डूबते-डूबते बची. इस बीच वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत टंडन की एक भविष्यवाणी भी सच साबित हुई है.

अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी के सामने प्रत्याशी बने किशोरी लाल शर्मा के लिए लोग कह रहे थे कि कांग्रेस ने उन्हें इस सीट पर लड़ाकर गलती कर दी. यहां किशोरी को नहीं बल्कि राहुल गांधी को लड़ना चाहिए था.

वहीं, ईरानी ने भी छीटाकशी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. महिला केंद्रीय मंत्री ने यहां तक कह डाला था कि राहुल उनसे डरकर यह सीट छोड़ गए, लेकिन इसके उलट कांग्रेस के दशकों से वफादार रहे किशोरी ने बीजेपी की कद्दावर मंत्री को हराकर सभी का आकलन फेल कर दिया है.

बता दें कि 3 मई को प्रशांत टंडन ने ट्वीट कर कहा था कि, “29 अप्रैल को अमेठी के बारे में अपनी राय रखी थी. स्मृति ईरानी के खिलाफ अब किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है कांग्रेस ने. अच्छा मूव है. किशोरी लाल लंबे समय से अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए संपर्क सूत्र रहे हैं.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन