Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

24 घंटा एक लाख सब्सक्राइबर्स, कमाल है न, 4PM और संजय शर्मा ने किया है!

बीते 24 घंटे में 4पीएम न्यूज नेटवर्क ने नया कीर्तिमान गढ़ा है. 24 घंटे के भीतर किसी यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा हो जाना छोटी बात नहीं है. लेकिन यह हुआ है.

4पीएम नेशनल चैनल के सब्सक्राइबर्स की एक लाख संख्या बढ़ने के साथ ही चैनल के कुल सब्सक्राइबर्स 51 लाख की संख्या को पार कर गए हैं.

इस उपलब्धि पर 4पीएम न्यूज नेटवर्क के एडिटर इन चीफ संजय शर्मा ने कहा, आप लोगों के प्यार ने इतिहास बना दिया. सिर्फ चौबीस घंटे में एक लाख से ज्यादा लोग 4PM परिवार के सदस्य बन गये हैं. यह अपने आप में अद्भुत है.

संपादक महोदय कुछ भी कहें लेकिन यह सीधे तौर पर उनकी व उनकी टीम की मेहनत का परिणाम है, जिसे शर्मा अक्सर खुले मन से स्वीकार करते रहे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन