Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ईटीवी समूह के चेयरमैन रामोजी राव का निधन!

ब्रजेश मिश्रा-

रामोजी राव अब इस दुनिया में नहीं रहे। ईटीवी समूह के चेयरमैन राव साहब का निधन हो गया।

मैने उनके साथ लंबे वक्त तक काम किया। वो एक महान व्यक्तित्व वाले थे। निडर संपादक। एक ऐसे बड़े मीडिया समूह के चेयरमैन जिसने रीजनल टीवी न्यूज चैनल के इतिहास में सबसे ऊंचा मुकाम हासिल किया। बिना किसी समझौते के। बिना सत्ता प्रतिष्ठानों के दबाव के आगे झुके। बेखौफ और जनता के लिए पूर्ण समर्पित थे। उन्होंने लाखों लोगों को रोजगार दिया। उनका जीवन संवारा। मैं भी उनमें से एक हूं।

27 साल की उम्र में जब उन्होंने मुझे उत्तर प्रदेश में ईटीवी का नेतृत्व करने का मौका दिया था तब उन्होंने मुझसे कहा था “तुमसे बहुत उम्मीद है, मैं चाहता हूं ईटीवी उत्तर प्रदेश का सबसे प्रभावशाली चैनल बने। जनता की आवाज बन जाए”। आगे चलकर जब उनका सपना साकार हुआ तो उन्होंने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया।

सही मायनों में वो एक विजनरी व्यक्तित्व थे। वक्त से पहले वक्त का मिजाज समझ लेने की उनकी काबिलियत विलक्षण थी। अनुशासन और विनम्रता की प्रतिमूर्ति।

जब दिल्ली वाले एक चैनल को लेकर इठला रहे थे तब उन्होंने हैदराबाद से दूर एक गांव में स्थित रामोजी फिल्म सिटी से एक साथ 12 टीवी न्यूज चैनल खोलकर देश को चौंका दिया था। और बिना झुके ईटीवी समूह ने देश में पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास लिखा। इस देश ने आज मीडिया का मसीहा खो दिया।

राव साहब, आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा हैं। आपके मूल्यों को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि महान आत्मा को शांति प्रदान करें।

लेखक भारत समाचार के एडिटर-इन-चीफ हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन