अमिताभ अग्निहोत्री-

ईटीवी समूह के मुखिया श्री रामोजी राव का निधन देश में एक बड़ी रिक्तता पैदा कर गया है। मीडिया जगत में वे अद्भुत दूरद्रष्टा, सहृदय नियोक्ता और जन सरोकारों को सर्वोच्चता देने वाले संपादक के रूप में हमेशा याद रखे जाएंगे। राव साहब की स्मृतियों को मेरा प्रणाम
अमिताभ श्रीवास्तव-
दक्षिण भारत के इनाडु समाचार समूह के संस्थापक रामोजी राव का निधन हो गया है। कई बहुभाषी समाचार चैनलों की श्रंखला स्थापित करने वाले रामोजी राव मीडिया जगत के दिग्गज होने के साथ-साथ तेलुगु फिल्म उद्योग की भी एक बहुत जानी-मानी हस्ती थे। उनका बनवाया हैदराबाद का रामोजी फिल्म सिटी फिल्मों की शूटिंग के अलावा एक पर्यटक स्थल के तौर पर भी प्रसिद्ध है। विनम्र श्रद्धांजलि।
सुधीर कुमार पांडेय-
ETV न्यूज़ ग्रुप और रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव जी का निधन बेहद दुखद है । कभी मिल तो नहीं पाया लेकिन इनके क़िस्से खूब सुने हैं । TV पत्रकारों की पीढ़ी तैयार करने में इनका योगदान अव्वल है । ऊँचाई पर पहुँच कर भी विनम्रतापूर्वक सबको सुनते थे और किसी दिखावे से कोसो दूर । पत्रकारिता जगत सदैव आपका ऋणी रहेगा और याद करेगा । ईश्वर मोक्ष प्रदान करे।
नवीन देवांगन-
कारपोरेट मीडिया के उस दौर में मेरे जैसे हजारों पत्रकारिता के छात्रों को नौकरी दे उन्हें फील्ड का ABCD सिखाने, कैरियर बनाने से लेकर उनका घर बसाने तक वाले इंसान श्रद्धेय रामोजी राव के चरणों में श्र्द्धा सुमन अर्पित…
राजेश रैना-
Got this sad news in Switzerland in the wee hours today. “God of Journalism” Shri Ramoji Rao sir has passed away. Have lost a great man who had come to this earth as an angel to serve humanity. I was fortunate enough that I got an opportunity to work closely with this great man.
My heart goes out to all family members .May his soul attain Moksha. Very unfortunate that I cant see him last time as i am out of country. This is the end of an era.
ये भी पढ़ें….
ईटीवी समूह के चेयरमैन रामोजी राव का निधन!


