Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

4 जून को स्टॉक मार्केट में आई गिरावट के बाद JPC मांग का नतीजा आज देख लीजिए

संजय कुमार सिंह-

रेन्द्र मोदी जीत के ‘नशे’ में शेयर खरीदने की सलाह देने का अनैतिक कार्य कर चुके हैं और भक्ति के ‘नशे’ में पीयूष गोयल अनैतिक कार्य का भी बचाव कर रहे हैं। संभव है वह साजिश नहीं हो लेकिन अमित शाह जब शेयर का काम करते रहे हैं तो बचाव की क्या जरूरत है? जेपीसी की मांग हार की हताशा में भी हो तो गलत है? इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रधानमंत्री का यह काम नहीं है और उनके पद से ऐसी राय का मतलब आम लोगों की राय से अलग है। पीयूष गोयल जो कह रहे हैं वह तो शेयर मार्केट का नवसिखुआ भी जानता-समझता है वे मुद्दे को उलझा रहे हैं। 30 लाख करोड़ अब काल्पनिक है और एक लाख 76 हजार करोड़ का दूरसंचार घोटाला?


अभिषेक पाराशर-

नेताओं को बयान देते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है. चार जून को स्टॉक मार्केट में आई गिरावट के बाद जेपीसी जांच की मांग करने की हड़बड़ी का नतीजा आज देख लीजिए….बाजार जहां से गिरकर नीचे पहुंचा था (4 जून के नतीजे के बाद करीब चार हजार अंकों की गिरावट के साथ 72 हजार पर बंद) आज उसे रिकवर करते हुए नई और ऐतिहासिक ऊंचाई 76,693 पर बंद हुआ है.

बाजार का गिरना अगर नुकसान था (मेरी समझ के मुताबिक हमेशा ऐसा नहीं होता है) तो आज वह नुकसान फायदे में बदल गया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन