Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्कार्पियो में PRESS लिखाकर धौंस जमाने वाला पत्रकार तो चोर निकला

यूपी की प्रयागराज पुलिस ने चोरी के माल समेत एक चोर को दबोचा है. खास बात ये है कि हिरासत में लिया गया चोर पत्रकार निकला.

जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 46-24 की धारा 457, 380, 504 के तहत पुलिस ने आरोपी रईस अहमद निवासी 65-64 हम्माम गली थाना शाहगंज को चोरी गए माल समेत अरेस्ट किया है. पुलिस को उसके पास से स्कार्पियो यूपी 70 डीएस 7382 समेत गाड़ी की डिग्गी से तीन बोरियों में रखा चोरी का माल बरामद किया गया है.

आरोपी ने अपने पड़ोसी के यहां चोरी की थी. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को पत्रकार बताकर धौंस जमाता था.

पकड़े गए फर्जी पत्रकार की बरामद स्कार्पियो में फ्रंट मिरर पर बड़ा-बड़ा पत्रकार रईस खान लिखा है. फिलहाल, पुलिस ने चोर पत्रकार को जेल का रास्ता दिखा दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Willow

    June 10, 2024 at 11:34 am

    Bina full information ke fake news de rhe hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन