Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इस बार मोदी सरकार को मीडिया की जरूरत पहले से ज्यादा है!

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे तितिर-बितिर आने के बाद यह बात तो ठीक ही निकली जिसका अनुमान लगाया जा रहा था, आएगा तो मोदी ही. भले सरकार पूरे कार्यकाल चले न चले वो अलग मसला है. इस चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. भाजपा का रास्ता यूपी ने रोक लिया. अयोध्या में राम मंदिर बनाकर भी भाजपा ये सीट हार गई. अलबत्ता मोदी को नीतीश और चंद्रबाबू नायडू के सहयोग की सरकार बनाने की कवायद में जुटना पड़ा.

इस सबके बीच मीडिया की पिछले 10 साल जो भूमिका रही, बड़ी छीछालेदर कराई. जो निरंतर जारी भी है. वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने ट्वीट कर लिखा है, “थोड़े से झटके के बाद हर चैनल पर मोदी गाथा फिर शुरू. चाटुकारों की मंडली पुरानी रंगत में लौटने लगी है.”

अजीत अंजुम के इस ट्वीट को वरिष्ठ संपादक कमर वहीद नकवी ने रिपोस्ट कर लिखा है, “यह तो होना ही था क्योंकि सरकार बन गयी. और इस सरकार को मीडिया की जरूरत पहले से ज्यादा है.”

इस पर सौरभ शुक्ला, कृष्ण नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा है, “मध्याविधि चुनाव कराकर बीजेपी की सरकार बनवाने के माहौल बनाने की जिम्मेदारी सुधीर चौधरी ने ले रखी है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन