Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सेना अध्यक्ष व CDS का इतना अपमान!

हेमंत अत्री-

शर्मनिरपेक्षता की हद! ये कहाँ आ गए, हम? शपथ ग्रहण समारोह में सेना अध्यक्ष व CDS का इतना अपमान? प्रोटोकॉल की उड़ाई धज्जियां!

देश को शर्मसार करने वाला वाक़या है – अंबानी व उनका परिवार सेनाध्यक्षों से बड़ा हो गया?

अम्बानी, उनके बेटे और अभिनेता शाहरुख खान को दूसरी लाइन में जगह और सेना अध्यक्ष व CDS को पांचवी लाइन में जगह!

नियम व प्रोटोकॉल के हिसाब से सेनाध्यक्ष व CDS अग्रिम पंक्ति में रहते हैं, जैसे कि स्वतंत्रता दिवस – गणतंत्र दिवस! ये है इनका राष्ट्रवाद व सेना प्रेम!

DrRakesh Pathak

शर्मनाक हमारे सेनानायक धन्ना सेठों, अभिनेताओं से पीछे!

प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के शपथ समारोह में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ और थल सेना अध्यक्ष को धन्ना सेठों और फिल्मी सितारों से बहुत पीछे की कतार में बिठाया गया था।

समारोह में मुकेश अंबानी, उनके पुत्र अनंत, सुपर स्टार शाहरुख खान आदि CDS (Chief of Defence Staff ) और Chief of Army Staff (COAS) से बहुत आगे की कतार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके बहुत पीछे गोल घेरे में दोनों सेना अधिकारी बैठे हैं।

ये न केवल सेना का अपमान है बल्कि निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन