Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिंदी भाषी पत्रकारों ने रामोजी राव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हैदराबाद, 16 जून। देश के जाने माने मीडिया शख्सियत रामोजी राव के निधन पर हैदराबाद के वनस्थलिपुरम् में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। तेलंगाना हिन्दी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित सभा में ईनाडू ग्रुप संस्थापक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। समारोह का संचालन डॉ. देवकुमार पुखराज और धन्यवाद ज्ञापन सैयद इकबाल हुसैन ने किया।

रामोजी ने सपनों को पंख दिये
समारोह के दौरान बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. देवकुमार पुखराज ने कहा कि रामोजी राव ने देश की पत्रकारिता और सिनेमा को नई दिशा एवं ऊंचाई दी। भारतीय मीडिया और फिल्म जगत उनके योगदान को कभी भूला नहीं सकता। उनके नेतृत्व में ईटीवी न्यूज नेटवर्क ने देश के नवोदित पत्रकारों को संवारा, निखारा और मीडिया जगत में सूर्य की तरह चमकने का सुअवसर प्रदान किया। पुखराज ने कहा कि रामोजी राव ने हजारों नवोदित पत्रकारों के सपनों को पंख दिये।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सैयद इकबाल हुसैन ने कहा कि रामोजी राव ने ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की जो मशाल जलाई उसे थामने और आगे ले जाने वाला दूर-दूर तक कोई नहीं दिखता। हम उनके सपनों के अनुरुप चलने का प्रयास करें, यहीं उस युगपुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार ने कहा कि ईटीवी देश का एकमात्र ऐसा संस्थान रहा, जहां नई प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिला, वो भी बगैर किसी परिचय, पहुंच और पैरवी के। रामोजी ने देश की सभी भाषाओं के पत्रकारों को रामोजी फिल्म सिटी में काम करने का एक समान अवसर दिया। वे पत्रकार आज देश के हर मीडिया संस्थान में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन चढ़ाये
समारोह के दौरान लोगों ने रामोजी राव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि देकर मीडिया दिग्गज के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। साथ में उनके संस्मरण भी साझा किये। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। रामोजी फिल्म सिटी में कार्य के दौरान की स्मृतियों को लिपिबद्ध कर उसे प्रकाशित करने के लिए भी सहमति बनी। बताते चलें कि पद्मविभूषण से सम्मानित और ईनाडु ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव का गत 08 जून को हैदराबाद में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार दूसरे दिन रामोजी फिल्म सिटी में बने विशेष स्मृति उपवन में किया गया।

दिवंगत रामोजी राव को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र कुमार, संजय सिन्हा, देव कुमार पुखराज, इकबाल हुसैन, राहिल पाशा, सुशांत सुयश, मनीष मिश्रा, आजम आजमी, कल्पेश पंड्या, राकेश झा, यशवंत कुमार बबलू, , तृप्ति सिंह, चंदन कुमार आदि प्रमुख थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन