Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

NEET पेपर लीक में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, पढ़ें इंजीनियर फूफा का कारनामा

बिहार में समस्तीपुर के रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने नीट एग्जाम पर अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है. युवक ने कबूल किया है कि उसे अपने जूनियर इंजीनियर फूफा के जरिए लीक हुए नीट का पेपर प्राप्त करने में मदद मिली थी.

अनुराग यादव नाम के इस युवक ने अपने 161 के बयान में पुलिस को बताया है कि, “मैं कोटा से लौटा और 4 मई 2024 की रात मेरे फूफा सिकंदर यादवेंदु, नगर परिषद दानापुर में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं, मुझे किसी अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास ले गए, जहां मुझे नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी गई.”

युवक ने बताया, “यह प्रश्नपत्र मुझे पूरी रात जागकर ठीक से पढ़ लेने के लिए कहा गया था.”

युवक कहता है कि वह ये बयान बिना किसी दबाव या डर के दे रहा है. यह खुलासा इंडिया टुडे ग्रुप ने किया है. नीचे देखें युवक का कबूलनामा, खबर और नीट लीक केस से संबंधित वीडियो….

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1803692624848502881?t=NuInosYPdTgj-wN8iOQIMQ&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन