Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज चैनल का मालिक बताकर पत्रकारों को धमकाने वाला अरेस्ट हुआ

यूपी के हापुड़ में अवैध तरीके से होटल का संचालन करने वाले दबंग होटल मालिक ने टॉयलेट का इस्तेमाल करने पर एक पत्रकार के साथ जमकर अभद्रता की. इसे लेकर आक्रोशित पत्रकार थाने पहुंचकर होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए. पत्रकारों की नाराजगी देख अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया और गिरफ्तार कर लिया गया.

मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र का है. यहां एक होटल संचालक ने बाथरूम इस्तेमाल करने को लेकर खूब गंदी-गंदी गालियां दीं. उसने खुद को न्यूज चैनल का मालिक बताते हुए कहा कि, जिले के मीडियाकर्मी मेरे पैर छूते हैं. मेरे सामने बोलने तक की हैसियत नहीं है. जाने कितने पत्रकार मेरे सामने पानी भरते हैं.

जब होटल मालिक की यह बात बाहर निकली तो शहर भर के पत्रकारों में नाराजगी पसर गई. दर्जनों की तादाद में पत्रकारों ने थाना बाबूगढ़ पहुंचकर कार्रवाई की मांग की.

शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने जिले के उच्चधिकारियों को घटना की जानकारी दी. कुछ पत्रकारों ने लखनऊ फोन घनघना दिया. ऊपर से हस्तक्षेप होते ही थाना प्रभारी बाबूगढ़ ने मुकदमा दर्ज कर लिया. आरोपी होटल संचालक की तलाश की गई तो वह गायब. बाद में उसे पुलिस ने उसके गांव उपैड़ा से गिरफ्तार कर लिया.

इस मसले पर पत्रकारों के संगठन आईपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि अब पत्रकारों को एकजुट रहकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी. चाहें उसके लिए कमिश्नरी से लेकर प्रदेश स्तर तक क्यों न जाना पड़े. संगठन ने अवैध रूप से होटल का संचालन करने की लिखित शिकायत एसडीएम को सौंपी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन