Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कृपा शंकर कनौजिया से गंभीर है ADG बीके सिंह की हरकत, कार्यवाही अलग क्यों?

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक प्रकार के आरोपों में अलग-अलग मापदंड अपनाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया की है.

यूपी के मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी एसपी कृपा शंकर कन्नौजिया पर लगे आरोप प्रथमदृष्टया रजामंदी से किए गए सेक्स के आरोप दिखते हैं किंतु सरकार ने इस मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए उन्हें एक बार में ही डिप्टी एसपी से सिपाही के पद पर वापस कर दिया.

इसके विपरीत एडीजी विनोद कुमार सिंह पर सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एक महिला कर्मी के साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें करने के गंभीर लिखित आरोप लगे, जो अपराध के साथ प्रशासनिक कदाचार भी है, किंतु उन्हें सीआरपीएफ से यूपी कैडर भेजने के अलावा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है.

इसी प्रकार पूर्व एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित तो किया गया किंतु ऐसा दिखता है कि उन्हें भी क्लीन चिट दे दी गई.

अमिताभ ठाकुर ने इसे स्पष्टतया दोहरा मापदंड बताते हुए इन सभी मामलों में निष्पक्षता के साथ गुण दोष के आधार पर समान आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है. देखें पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन