Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पद्मजा जोशी की जगह इस एंकर को मिली ‘इंडिया अपफ्रंट’ शो की कमान

अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ से पद्मजा जोशी के इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह नई जिम्मेदारी प्रनेश कुमार रॉय को सौंपी गई है. इनपुट है कि प्रनेश ने रात आठ बजे के प्राइम टाइम बुलेटिन इंडिया अपफ्रंट की जिम्मेदारी भी संभाल ली है.

प्रनेश से पहले इस शो को पद्मजा जोशी होस्ट करती थीं. प्रनेश लगभग सात सालों से बतौर सीनियर एडिटर व एंकर समूह के साथ जुड़े हुए हैं.

टीवी पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव रखने वाले प्रनेश न्यूज एक्स, डीडी न्यूज और ऑल इंडिया रेडियो जैसे संस्थानों के साथ विभिन्न पोजीशन पर काम कर चुके हैं.

टाइम्स नाउ में इंडिया अपफ्रंट नामक बुलेटिन को कई सीनियर जर्नलिस्ट प्रस्तुत कर चुके हैं. इनमें एक नाम राहुल शिवशंकर का भी है जो इस वक्त नेटवर्क18 में कंसल्टिंग एडिटर हैं.

Related News…

सीनियर जर्नलिस्ट पद्मजा जोशी ने टाइम्स नाउ से इस्तीफा दे दिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन