Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज यूपी के रेजीडेंट एडिटर बनाए गए पत्रकार अजीत प्रताप सिंह!

सीनियर जर्नलिस्ट अजीत प्रताप सिंह को लेकर खबर है कि उन्हें आईटीवी नेटवर्क के न्यूज चैनल इंडिया न्यूज यूपी का नया रेजिडेंट एडिटर नियुक्त किया गया है.

आईटीवी नेटवर्क में शामिल होने से पहले अजीत प्रताप सिंह ZEE मीडिया, न्यूज़18, पायनियर अखबार और जन मोर्चा अखबार जैसे विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे हैं.

टीवी व प्रिंट पत्रकारिता में लगभग दो दशक का अनुभव रखने वाले अजीत को लेकर आईटीवी नेटवर्क की तरफ से जारी बयान में उनके जुड़ने की पुष्टि की गई है.

भड़ास4मीडिया को मिले इनपुट के अनुसार, अजीत प्रताप ने चैनल में आज अपना पदभार ग्रहण भी कर लिया है. इसके अलावा एक और जानकारी ये आई है कि अबसे चैनल की सभी इनपुट टीम को सीधे अजीत प्रताप को रिपोर्ट करने का सर्कुलर जारी कर दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन