Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के लालजी भ्रमर और उनके सहयोगियों ने अखबारों से किए कई फ्रॉड, जांच की मांग

शिकायत/जांच

सेवा में,
प्रमुख सचिव
नगर विकास
उ0प्र0 शासन, लखनऊ।

विषय :-अप्रसारित समाचार पत्रों के जालसाजी व धोखाधड़ी करके विज्ञापन प्रकाशित कर लिये गये भुगतान की रिकवरी किये जाने व विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में।

महोदय,

शिकायत/जांच

सेवा में,
प्रमुख सचिव
नगर विकास
उ0प्र0 शासन, लखनऊ।

विषय :-अप्रसारित समाचार पत्रों के जालसाजी व धोखाधड़ी करके विज्ञापन प्रकाशित कर लिये गये भुगतान की रिकवरी किये जाने व विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में।

महोदय,

अवगत कराना है कि लालजी भ्रमर व उनके सहयोगियों द्वारा गोरखपुर जनपद से प्रकाशित होने वाले तथाकथित समाचार पत्रों में शासन द्वारा नीयत विज्ञापन नियमावली, प्रेस विधि के विपरीत शासन-प्रशासन को धोखा देकर विभागीय अधिकारियों, बाबुओं की मिलीभगत से लाखों रुपये का भुगतान लेकर हड़प लिया गया है। लालजी भ्रमर स्वामी निष्पक्ष न्यायाधीश, लालचन्द गुप्ता स्वामी नव अमृत प्रभात व उनके सहयोगियों द्वारा नगर पंचायत बड़हलगंज गोरखपुर के अधिकारियों व बाबुओं की मिलीभगत से शासकीय कोष से लाखों रुपये का भुगतान नव अमृत प्रभात, यूनिवर्स रिपोर्टर व निष्पक्ष न्यायाधीश नामक समाचार पत्रों के नाम पर लेकर हड़प लिया गया है, जिसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही किया जाना तथा गलत ढंग से भुगतान किये गये शासकीय धन का रिकवरी कराया जाना आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत बड़हलगंज गोरखपुर द्वारा चेक संख्या 531412 दिनांक 19.02.2011 रु. 1,60,000/- लालजी भ्रकर को निष्पक्ष न्यायाधीश के लिए, चेक सं. 534813 दिनांक 19.02.2011 रु. 1,0,0000/- लालचन्द गुप्ता को नव अमृत प्रभात के लिए, चेक सं. 318917 दिनांक 25.05.2010 रु. 156620/- नव अमृत प्रभात के लिए, चेक सं. 437360 दिनांक 22.12.2010 रु. 140000/- लालचन्द गुप्ता को नव अमृत प्रभात के लिए भुगतान किया गया है। उक्त सभी समाचार पत्र शासन से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त नहीं हैं और न ही प्रकाशन अस्तित्व में रहा है, फिर भी इनके द्वारा नगर पंचायत बड़हलगंज गोरखपुर के अधिकारियों, बाबुओं को अपने साजिश में लेकर लाखों रुपये का भुगतान प्राप्त किया गया है। उक्त समाचार पत्रों को गलत ढंग से किये गये भुगतान के बावत साक्ष्य उपलब्ध हैं जिसे जांच के दौरान उपलब्ध कराया जायेगा।

अतः आपसे अनुरोध है कि नगर पंचायत बड़हलगंज से गलत ढंग से शासकीय धन को लिये जाने के विरूद्ध नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत कराते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा लिये गये भुगतान की शत-प्रतिशत रिकवरी कराने का कष्ट करें।

नोट : जांच के दौरान अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध कराया जायेगा।

भवदीय

(जितेन्द्र कुमार)
पत्रकार
जटेपुर दक्षिणी, धर्मषाला बाजार, गोरखपुर
mobile 9454958146
[email protected]

दिनांक : 25.07.2017

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन