Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तीस वर्षों की पत्रकारिता रोक कर इस वरिष्ठ पत्रकार ने IndiGo ज्वाइन कर लिया

रिष्ठ पत्रकार मनीष अवस्थी को लेकर खबर है कि उन्होंने पत्रकारिता छोड़कर एकदम अलग सेक्टर ज्वाइन कर लिया है. अवस्थी ने अब एविएशन के क्षेत्र में कदम बढ़ा दिया है.

तीन दशक के पत्रकारिता सफर में मनीष अवस्थी ने जमीन से लेकर स्टूडियो तक शानदार छाप छोड़ी है. लेकिन अब खबर है कि उन्होंने इंडिगो ग्रुप ऑफ कंपनीज में बतौर पब्लिक एंड पॉलिसी अफेयर्स एडवाइजर एंट्री ली है.

अपने इस नए करियर में अवस्थी इंडिगो एयरलाइंस के टॉप मैनेजमेंट और लीडर्स को नई-नई नीतियां बनाने को प्रेरित करेंगे.

आईटीवी नेटवर्क के ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर रह चुके अवस्थी ने अपने तीस साल के करियर में एक दशक इंडिया न्यूज (एडिटोरियल डायरेक्टर) के साथ तो लगभग डेढ़ दशक आज तक के साथ गुजारे हैं.

महाराष्ट्र के नागपुर से ताल्लुक रखने वाले मनीष अवस्थी पॉलिटिकल खबरों का पिटारा कहे जाते हैं. इसके अलावा वे देश के कोने-कोने से जमीनी रिपोर्टें भी कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन