Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

स्पाइसजेट की वीडियो को लेकर ANI-PTI में तनातनी, हाईकोर्ट में मांगा दो करोड़ हर्जाना

देश की दो समाचार एजेंसियों में तनातनी की सूचना आ रही है. बात इतनी बढ़ी की अदालत जा पहुंची. दोनों के बीच विवाद की वजह बनी एक वीडियो क्लिप.

दरअसल, एएनआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में आरोप लगाया है कि पीटीआई ने कथित तौर पर उसके साथ कॉपीराइट उल्लंघन और साहित्यिक चोरी जैसे मसले को अंजाम दिया है. एएनआई ने कोर्ट में दावा किया है कि पीटीआई ने उसके पत्रकार द्वारा शूट किया गया वीडियो अपने प्लेटफार्म पर इस्तेमाल किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई का आरोप है कि उन्होंने जैसे ही यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर अपलोड की, इसके थोड़ी ही देर बाद पीटीआई ने भी एक्स पर हूबहू डालकर चला दी. अब इसे लेकर एएनआई ने पीटीआई से बतौर कॉपीराइट उल्लंघन की एवज में दो करोड़ रुपया हर्जाना मांगा है.

एएनआई की तरफ से पेश एडवोकेट चंदर एम लाल और सिद्धांत कममार ने अपनी दलील में कहा कि, पीटीआई की तरफ से माफी मांगी जानी चाहिए. वकील ने कहा कि पीटीआई को उससे जुड़े सभी समाचार प्लेटफार्म से भी माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने पीटीआई फीड के बतौर रिपोर्ट को यूज किया है. साथ ही एजेंसी को मामले में स्पष्टीकरण भी देना चाहिए.

इस पर पीटीआई के अधिवक्ता राजशेखर राव ने कहा, माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हमने पहले ही कहा था कि यह वीडियो थर्ड पार्टी की सामग्री है. राजशेखर ने आगे कहा कि 24 घंटे के भीतर प्लेटफार्म से उक्त वीडियो को हटा लिया जाएगा.

क्या था वीडियो में?
ये वीडियो 19 जून को दिल्ली टू दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट विमान का है. वीडियो में भीषण गर्मी से करीब एक घंटे तक परेशानी से जूझते यात्रियों को दिखाया गया है. उसका कारण था की स्पाइसजेट विमान के एयर कंडीशन ने काम करना बंद कर दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन