Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नेटवर्क18 में शीर्ष पदों पर बड़ा बदलाव, देखें प्रमोशन लिस्ट

नेटवर्क 18 समूह में कई लोगों का प्रमोशन किया गया है. इसके चलते ग्रुप की लीडरशिप टीम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. नीचे सीरियल से देखें प्रमोशन के बाद किसे क्या भूमिका दी गई है.

एस शिवकुमार- नेटवर्क 18 ने एस शिवकुमार को न्यूज18 स्टूडियो के सीईओ पद पर प्रमोट किया है. शिवकुमार ग्रुप के ब्रॉडकास्ट सीईओ अविनास कौल और डिजिटल तथा कॉरपोरेट के सीईओ पुनीत सिंघवी को रिपोर्ट करेंगे.

सिद्धार्थ सैनी- समूह ने सैनी को न्यूज18 स्यूडियो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया है. सैनी को तेजी से बढ़ते इवेंट्स बिजनेस का हेड बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है.

डॉन जरार और साहिल शेट्टी- जरार को बिजनेस न्यूज और फर्स्टपोस्ट के लिए न्यूज18 स्टूडियो का सीआरओ नियुक्त किया गया है. वहीं, साहिल शेट्टी को मनीकंट्रोल डॉट कॉम और न्यूज18 डॉट कॉम के लिए न्यूज18 स्टूडियो का सीआरओ बनाया गया है.

जनार्दन, हेमंत और टेबी सेबेस्टियन- जनार्दन मेनन अब जनरल न्यूज बिजनेस, खासतौर पर सीएनएन न्यूज18 और दूसरे जनरल न्यूज चैनल्स के लिए ब्रांडेड कंटेंट रेवेन्यू पर नजर रखेंगे. हेमंत कुमार सट्र्टअप्स और उभरते बिजनेस से कंटेंट रेवेन्यू को लीड करेंगे. वहीं, टेबी को फोर्ब्स तथा ओवरड्राइव के लिए ब्रांडेड कंटेंट रेवेन्यू को लीड करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन