Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिन्हा, संजय शर्मा और प्रतीक बाजपेई को लेकर सूचनाएं

रिष्ठ पत्रकार आशीष कुमार सिन्हा को इंडिया डेली लाइव का लीगल एडवाइजर नियुक्त किए जाने की सूचना है. आशीष अब तक इंडिया न्यूज में 2014 से बतौर सीनियर एडिटर-एंकर कार्यरत थे.

कानूनी मामलों से जुड़ी खबरों पर आशीष की मजबूत पकड़ बताई जाती है. आईटीवी नेटवर्क के न्यूज एक्स, आज समाज, द दिल्ली गार्जियन, बिजनेस गार्जियन, संडे गार्जियन को वे लीगल कंटेंट देते थे.

जर्नलिज्म में मास्टर आशीष ने करियर की शुरूआत साल 2008 में ए2जेड नेयूज से की थी. इसके बाद सीएनईबी और फिर 2014 में आईटीवी नेटवर्क के इंडिया न्यूज से जुड़ गए थे. वाराणसी के मूल निवासी आशीष को बेस्ट टीवी न्यूज रिपोर्टिंग और स्क्रिप्टिंग कटेगरी में रामनाथ गोयनका अवार्ड भी मिल चुका है.


दूसरी खबर वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा को लेकर आई है. उन्हों आईटीवी नेटवर्क के इंडिया न्यूज का सीनियर एडिटर नियुक्त किया गया है.

शर्मा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का दो दशक का अनुभव है. आईटीवी नेटवर्क से पहले वे लोकमत, इंडिया न्यूज नेशनल, दैनिक चेतना, नया इंडिया और प्रभात किरण में कार्यरत रहे हैं.


युवा पत्रकार प्रतीक बाजपेई को लेकर सूचना है कि उन्होंने रिपब्लिक भारत से नई पारी शुरू की है. उन्हें सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है.

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता संस्थान से पढ़ाई कर चुके प्रतीक अभी तक न्यूज18 इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर तैनात थे. इसके अलावा वह जी न्यूज, दैनिक जागरण और आकाशवाणी में भी काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन