Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

क्या एलजी मनोज सिन्हा ने पुत्र की सगाई पर सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च किया?

म्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा द्वारा सरकारी खजाने को हानि पहुंचाने का एक मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि राज्यपाल ने सरकारी रुपये से निजी कार्यक्रम निपटा लिया.

जम्मू कश्मीर सरकार के पूर्व सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो अध्यक्ष अशोककुमार रणछोड़ाई ने पीएम के प्रधानसचिव, पीएमओ को पत्र लिखकर इस बात की शिकायत की है.

पत्र संख्या- पीएस/अध्यक्ष/बीपीई/2024/163 के माध्यम से बताया गया है कि राज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा ने अपने सुपुत्र अभिनव कुमार सिन्हा की सगाई को लेकर अकबर रोड, नई दिल्ली में 16 फरवरी 2021 को एक फंक्शन किया था. आयोजन में 120 लोग शामिल हुए थे, जिसमें खाना-खुराक का खर्च 1071605.00 (दस लाख इकहत्तर हजार छह सौ पांच रुपये) हुआ था.

आरोप है कि लड़के की सगाई के कार्यक्रम में खर्च यह धनराशि सरकारी खजाने से भरी गई है. अब इसे लेकर 2 जुलाई 2024 को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की गई है.

देखें यह पत्र…

इन आरोपों को लेकर जब मनोज सिन्हा के कार्यालय और क़रीबियों से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कहीं से कोई रिस्पांस नहीं मिला।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन