Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘एडिटरजी’ हिंदी की सेवा समाप्त, बेरोजगार हो गए 25 से 30 पत्रकार

editorji Hindi के बंद होने की खबरें आ रही हैं. क़रीब 25 से 30 लोग वहां काम करते हैं. ये वेंचर RPSG group का है. सुनने में आया है कि नए CEO ने ये फ़ैसला लिया है.

मेरे लिए ये एक बड़ा झटका है क्योंकि मैंने खुद इस जगह काम किया है और जितनी जगह काम किया उनमें ये एक ऐसी जगह थी जो अपने कर्मचारियों का ध्यान रखती थी.

लेकिन जैसा होता है कि कोई कारोबारी किसी ग्रुप की हिस्सेदारी ख़रीदता है तो वो धंधे की सोचता है और लाभ न होने पर उसे बंद कर देता है. वहाँ काम कर रहे सभी साथियों की जल्द नौकरी लगे ये कामना कर सकता हूं.

हैरत की बात तो ये कि मेरे कई करीबी वहाँ काम करते हैं लेकिन ये बात मुझे उनसे नहीं पता चली. शायद वो मेरा दुख और नहीं बढ़ाना चाहते हो.

एक युवा पत्रकार द्वारा भेजी गई सूचना पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन