Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एनबीडीए के प्रेजिडेंट चुने गए इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा

देश में न्यूज ब्रॉडकास्टर्स की बड़ी संस्था न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन यानी एनबीडीए का नया प्रेजिडेंट इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को चुना गया है.

NBDA बोर्ड की बैठक में आज सर्वसम्मति से शर्मा का चुनाव हुआ. बैठक में नेटवर्क18, आजतक, टीवी टुडे, एनडीटीवी, सन टीवी, जी न्यूज, न्यूज24, मातृभूमि और ईटीवी इत्यादि चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

बैठक को संबोधित करते हुए रजत शर्मा ने कहा कि, “न्यूज ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री को बदनाम करने का केंद्रित प्रयास किया जा रहा है. न्यूज ब्रॉडकास्टर्स पर लगातार हमला करने के लिए डिजिटल मीडिया के एक वर्ग का दुरुपयोग हो रहा है. हमें इस खतरे से मिलकर लड़ना होगा.”

न्यूज इंडस्ट्री पर आनो वाले दबावों पर जोर देते हुए शर्मा ने कहा, “हमारे संपादकों, एंकरों और पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है. वे जबरदस्त प्रेशर में काम कर रहे हैं क्योंकि उनकी विश्वसनीयता को लगातार खतरे में डालने के लिए एक ईकोसिस्टम बनाया गया है. हमारी जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि उन्हें निष्पक्ष समाचार देने के लिए दबाव रहित व निडर माहौल मिले.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन