Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुंबई प्रेस क्लब ने पत्रकार राहुल पंडिता को लेकर ‘द हिंदू’ को लिखा पत्र

मुंबई प्रेस क्लब ने एक्स पर पोस्ट करते हुए, मानहानि का मुकदमा फेस कर रहे पत्रकार राहुल पंडिता के सपोर्ट में खड़े होने की बात कही है. क्लब की तरफ से कहा गया कि, अगर पत्रकारों को इसी तरह लाखों रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ता है, तो क्या इसका निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा.

वरिष्ठ पत्रकार राहुल पंडिता के खिलाफ मोहाली की एक कोर्ट में दायर मानहानि के एक केस में 75 लाख रुपये हर्जाने का आदेश पारित किया था. दरअसल, पंडिता ने द हिंदू के लिए 13 दिसंबर, 2014 को एक कवर स्टोरी की थी. रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए एक असफल ऑपरेशन का जिक्र किया था. इस ऑपरेशन के कारण नक्सली हमले में 14 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे.

शुरू में पुलिस महानिरीक्षक हरप्रीत सिद्धू ने पत्रकार और अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी. द हिंदू ने शुरूआत में पंडिता का बचाव भी किया था. हालांकि, बाद में एक नाटकीय बदलाव में अखबार समझौते पर पहुंचा और पंडिता केस का सामना करने के लिए अकेले पड़ गए.

फिलहाल, मामले में मई 2024 में पंजाब और हरियाणा होईकोर्ट ने पंडिता के खिलाफ हर्जाने के आदेश पर रोक लगा दी है. बहरहाल, क्लब ने अपने पत्र में सवाल किया है कि, “उचित सत्यापन के बाद पब्लिश खबरों के लिए क्या एक समाचार संगठन का कर्तव्य नहीं है कि वह अपनी टीम के सदस्यों का बचाव करे? अगर पत्रकारों को इसी तरह लाखों रुपये के हर्जाने का सामना करना पड़ता है तो क्या इसका निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता पर निगेटिव असर नहीं पड़ेगा? ”

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1810874464520818753?s=08

मुंबई प्रेस क्लब ने द हिंदू ग्रुप के संपादक और प्रकाशक को पत्र लिखते हुए कहा कि, “वे राहुल पंडिता को कानूनी लड़ाई में अकेला न छोड़ें और सच्ची पत्रकारिता के लिए संगठनात्मक बचाव करें.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन