Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी को गोलियों से भूना

बिहार के अररिया स्थित रानीगंज थानाक्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर उठ रहा है. ताजा मामला रानीगंज थाना इलाके के बेलसरा पंचायत से जुड़ा है. यहां अलग-अलग हथियारों से ताबड़तोड़ तीन-चार गोलियां बरसा दी गईं.

अपराधियों की गोलियों का शिकार बने मृतक का नाम भवेश यादव (40) बताया जा रहा है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पत्रकार हत्याकांड का आरोपी था मृतक
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की छानबीन चल रही है. बताया जा रहा है कि मृतक भवेश यादव रानीगंज में हुए पत्रकार हत्याकांड का आरोपी था और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था.

बता दें कि मारा गया भवेश दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन