Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बिना गॉडफादर पत्रकारिता करने वाले इन दो पत्रकारों ने शुरू किया YouTube चैनल

प्रदीप सुरिन-

पिछले हफ़्ते भर में दो बेहद शानदार पत्रकारों – परिमल कुमार सिन्हा और रक्षित सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल शुरू किए. ये महज़ एक इत्तेफाक ही होगा कि दोनों ने ही ये शुभ कार्य नवरात्रों (कुछ पंडितों ने हाल में मुझे ये जानकारी दी, जुलाई में भी नवरात्र होते हैं) में शुरू किया है.

जहां तक मेरी जानकारी है, दोनों ने ही लगभग आसपास ही पत्रकारिता शुरू की. दोनों से ही रिश्ते हमेशा मज़बूत रहे क्योंकि मेरी तरह ही पत्रकारिता में इनका भी कोई गॉड फादर नहीं था. मैंने इन दोनों को ही ग्राउंड में खूब मेहनत करते देखा है.

आज जब इन दोनों ने यूट्यूब के ज़रिए नई शुरूआत की है तो मेरा इनको शुभकामनाएँ देना तो बनता है. व्यक्तिगत रूप से तो पहले ही बधाई दे चुका हूँ. लेकिन अगर सोशल मीडिया के ज़रिए इनकी जानकारी आपसे साझा नहीं किया तो क्या फ़ायदा.

मेरे सभी दोस्तों से गुज़ारिश रहेगी की इनके बनाए कंटेंट को न सिर्फ़ देखें बल्कि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें. हाँ एक बात और, इनके चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करवाना मत भूलिएगा.

दोनों दोस्तों के यूट्यूब चैनलों के लिंक्स नीचे शेयर कर रहा हूँ….

परिमल कुमार.. YouTube

रक्षित सिंह.. YouTube

लेखक पेशे से पत्रकार हैं और अलीबाबा में कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Anand Gaur

    July 12, 2024 at 10:13 pm

    Kya bakwas karte ho aap log

  2. Akshay

    July 13, 2024 at 10:30 pm

    बच्चों के छोटे हाथों को चांद सितारे छूने दो, चंद किताबें पढ़ कर ये भी हम जैसे हो जाएंगे।

    गॉड फादर न होने पर भी सक्रिय होना और नौकरी करना कठिन है मित्र।
    बधाई हो आप दोनों को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन