Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोपी कथित पत्रकार को महिला वकील ने चप्पल से कूटा

सोशल मीडिया पर एक मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल है. वीडियो में एक महिला एक युवक को बीच सड़क चप्पलों से पीट रही है. युवक सड़क पर गिरा पड़ा है.

महिला का आरोप है कि युवक सोशल मीडिया पर उसके पति व अन्य परिजनों पर अभद्र कमेंट कर रहा था. महिला का कहना है कि उसके पास स्क्रीनशॉट भी हैं.

वायरल वीडियो उन्नाव कचहरी का बताया जा रहा है. महिला युवक को चप्पलों से पीट रही है जबकि युवक सड़क पर पड़ा अपना बचाव कर रहा है. आस-पास मौजूद लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन जब पता चला कि मामला छेड़खानी का है तो पुलिस भी पीछे हट गई.

युवक पेशे से पत्रकार मन्नू अवस्थी बताया जा रहा है, वहीं चप्पलें चला रही महिला की पहचान अधिवक्ता के तौर पर हुई है. इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि वीडियो का पता चला है लेकिन अभी तक किसी तरह की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन