Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कन्नड न्यूज़ POWER TV का प्रसारण शुरू, प्रज्वल रेवन्ना के कारण बंद हुआ था

न्नड भाषा के न्यूज चैनल पावर टीवी के प्रसारण पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट द्वारा हटा दी गई है. अदालत ने अपने फैसले में इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मसला बताया है.

पावर टीवी ने दावा किया कि प्रज्वल रेवन्ना के यौन शोषण मामले को उजागर करने के चलते उसे निशाना बनाया गया है. कोर्ट को दी गई याचिका में दावा किया गया कि चैनल के सीईओ राकेश शेट्टी को प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने 25 अप्रैल को फोन किया था. उन्होंने आश्वासन दिया था कि अगर चैनल के प्रसारण बंद कर देता है तो उसकी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी.

दावा यह भी है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से जुड़े एक अधिकारी ने दो दिन बाद शेट्टी को फोन किया और धमकी देते हुए कहा कि अगर चैनल ने प्रसारण नहीं हटाया तो उसे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा- जितना अधिक हम इस मामले को सुनते हैं, यह राजनीतिक प्रतिशोध का मामला लगता है. हम बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे संरक्षित नहीं किया गया तो अदालत अपने कर्तव्य में विफल हो जाएगी.

बेंच ने चैनल की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट द्वारा लगी रोक हटा दी. बता दें कि चैनल के पास कंटेंट प्रसारित करने का सक्रिय लाइसेंस नहीं होने के आरोपों के बाद 25 जून को कर्नाटक हाईकोर्ट ने चैनल के प्रसारण पर अंतरिम रूप से रोक लगाने का आदेश दिया था. केंद्र सरकार ने भी चैनल को इसी साल फरवरी में कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

संबंधित खबर…

शिकायत के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने बंद कराया इस न्यूज चैनल का प्रसारण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन