Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत- “एक नफ़रती चिंटू ज़हर उगल रहा था और चैनल यह करने दे रहा था”

सुप्रिया श्रीनेत-

इंदिरा गांधी सिर्फ कांग्रेस की नेता नहीं थीं, इस देश की प्रधानमंत्री थीं. राजीव गांधी सिर्फ़ कांग्रेसी नहीं थे, इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे.

दोनों ने आतंकवाद और हिंसा के ख़िलाफ़ लड़ने की क़ीमत अपने प्राणों की आहुति देकर चुकाई. इससे सर्वोच्च बलिदान दूसरा नहीं.

महात्मा गांधी को भी गोडसे ने इसलिए मारा क्योंकि वह नफ़रत और हिंसा का विरोध कर रहे थे और आज BJP का एक घटिया नफ़रती चिंटू कहता है कि कांग्रेस के नेताओं की हत्या उनके राजनीतिक निर्णयों की वजह से हुई.

तो क्या BJP अब राजनीतिक निर्णयों के चलते हुई हिंसा और रक्तरंजन को सही ठहरा रही है, क्या BJP हत्या को ठीक ठहरा रही है, क्या BJP यह कह रही है कि शहीदों का शहीद होना ठीक है?

क्योंकि इस लॉजिक से तो अपने राजनीतिक निर्णयों के कारण भगत सिंह से राजगुरु, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ान, चंद्रशेखर आज़ाद शहीद हुए. क्या यह सही था? क्या हो गया है BJP को? कितना गिरेंगे?

BJP और उस ट्रोल नफ़रती चिंटू से नैतिकता की उम्मीद तो बेमानी है, लेकिन इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल जिनके मुँह से 4 मिनट 54 सेकंड एक शब्द नहीं फूटा, एक विरोध का वाक्य नहीं निकला वो यह ट्वीट करते हैं.

एक नफ़रती चिंटू बैठ कर ज़हर उगल रहा था और चैनल बिना रोके टोके उसको यह करने दे रहा था… Shame on BJP, it’s sick ideology — but most of all India Today — you must introspect.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन