Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

स्वतंत्र पत्रकार हीराराम मेघवाल पर हमले का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर : भणियाणा क्षेत्र के मेड़वा से ऊंचपदरा जाने वाले मार्ग पर लगभग दो माह पहले एक दलित पत्रकार पर हमले के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने चार अन्य के साथ मिलकर पत्रकार हीराराम मेघवाल पर हमला किया था.

जानकारी के अनुसार गत 12 मई की रात भणियाणा अस्पताल में इलाज के दौरान दिए गए बयान में बताया था कि वह बाइक से मेड़वा से ऊंचपदरा जा रहे थे. इस दौरान एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया. गाड़ी में सवार चार लोगों ने उनपर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया था.

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया था. पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी व एएसपी गोपालसिंह के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया था. टीमों की ओर से जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, बालोतरा व अन्य जिलों से इनपुट जुटाते हुए आरोपी समंदर सिंह चामू थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी जैलमेर से एक हजार और जोधपुर से 20 हजार रुपये का इनामी है.

पकड़ा गया आरोपी समंदर जोधपुर के चर्चित वासुदेव ईशरानी हत्याकांड में जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार पत्रकार पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

हमला हुआ क्यों?
जैसलमेर के भणियाणा निवासी स्वतंत्र पत्रकार हीराराम ने एक बलात्कार पीड़िता की खबर लिखी थी. जिससे नाराज होकर दबंगों ने उन पर अटैक कर दिया था. आरोपियों ने पत्रकार को इस कदर पीटा था कि उनके दोनों पैर व एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया था. हीराराम पर यह कातिलाना हमला 12 मई की शाम को हुआ था. इस घटना के बाद जर्नलिस्ट क्लब ऑफ फलोदी व अन्य पत्रकार संगठनों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन