Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सपा सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह का चेहरा बेनकाब, सुनें पत्रकार को धमकाने वाला आडियो

यूपी में सपा सरकार के दौरान मंत्री रहे ओमप्रकाश सिंह का एक आडियो वायरल हुआ है जिसमें वह हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार को धमका रहे हैं. साथ ही जमानियां से भाजपा की महिला विधायक को उल्टा सीधा बोल रहे हैं. यूपी में अखिलेश यादव की पिछली सरकार में ओम प्रकाश सिंह पर्यटन मंत्री हुआ करते थे. वे गाजीपुर की जमानियां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं.

जमानियां में पर्यटन विभाग द्वारा कराये गये कार्यों में भ्रष्‍टाचार से सम्‍बंधित समाचार हिंदुस्‍तान अखबार में छपने पर अखबार के संवाददाता अजीत सिंह को पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली. संवाददाता अजीत सिंह ने इस घटना की तहरीर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को लिखित रुप से दी है.

अपनी तहरीर में अजीत सिंह ने बताया कि पांच अगस्‍त को पौने सात बजे पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मेरे मोबाइल नम्‍बर 9415357094 पर अपने मोबाइल नं. 9450549693 से फोन करके गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी है. फोन पर उन्‍होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जमानियां विधानसभा में पर्यटन विभाग से जुड़े कार्यों में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार की खबरों को प्रकाशित नहीं करने की धमकी दी. ऐसा करने पर उन्‍होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

पूर्व पर्यटन मंत्री ने सिंचाई विभाग एक्‍सईएन दिनेश सिंह के खिलाफ चल रही जांच से जुड़ी खबरों को भी नहीं प्रकाशित करने के लिए कहा. उन्‍होंने फोन पर जमानियां की भाजपा महिला विधायक सुनीता सिंह एवं भाजपा के विधान परिषद सदस्‍य विशाल सिंह चंचल के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. तहरीर में अजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से जान-माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई है. टेप सुनने के लिए नीचे क्लिक करें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन