Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीतापुर : मीडियाकर्मियों ने पत्रकार पर दर्ज FIR खत्म कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीतापुर के थाना रेउसा क्षेत्र में बीती 17 जुलाई को पत्रकार प्रेम प्रकाश वाजपेयी पर दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर पत्रकारों में काफी रोष रहा। इस मामले को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों ने एसपी चक्रेश मिश्रा से मिल कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार प्रेम वाजपेयी पर दर्ज केस से गंभीर धाराएं हटाने और दूसरे पक्ष पर भी केस दर्ज करने की मांग रखी गई।

ज्ञात हो आई बीती 17 जुलाई की शाम को रेउसा के रहने वाले पत्रकार प्रेम प्रकाश वाजपेयी का संदीप अवस्थी नाम के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। जिसके चलते संदीप अवस्थी ने अपने साथियों के साथ मिल कर पत्रकार की लात घूसों से पिटाई कर दी थी। वहीं जब पत्रकार द्वारा अपने बचाव के लिए हाथापाई की गई तो हमलावरों में इसका वीडियो बना कर प्रेम वाजपेयी पर ही मारपीट करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं लूट का आरोप लगाते हुए रेउसा थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी थी।

इधर जब प्रेम वाजपेयी प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुचें तो पुलिस ने उनका केस दर्ज करने के बजाय उन्हें ही थाने में बैठा दिया था। जिसके बाद 18 जुलाई को प्रेम वाजपेयी के पेट व अन्य अंगों में भारी दर्द की शिकायत होने पर पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां पर उनका इलाज जारी है।

प्रेम वाजपेयी पर लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज केस के विरोध में शुक्रवार को पत्रकारों ने एसपी चक्रेश मिश्रा से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि पत्रकार प्रेम वाजपेयी पर लगी फर्जी लूट की धारा हटाई जाए। इस पर एसपी ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि प्रेम के केस से सभी गंभीर धाराएं हटा दी जाएगी। इसके साथ ही एसपी ने बताया कि संदीप अवस्थी की ओर से उनके साथ हुई मारपीट का वीडियो साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराया गया है। यदि पत्रकार की ओर से भी ऐसा कोई साक्ष्य मिल जाये तो इस पक्ष की ओर से भी केस दर्ज करा दिया जाएगा।

एसपी ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पत्रकार सुधांशु सक्सेना, अजय विक्रम सिंह, सुभाष शुक्ला, श्रेष्ठ सक्सेना, अमरजीत सिंह, आशीष मिश्र, आनंद शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, हिमांशु सिंह, वैभव दीक्षित, रोहित मिश्रा, ज्ञान प्रकाश सिंह ष्प्रतीकष् साकेत चौहान, अनुज सिंह भदौरिया समेत अन्य कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।

मारपीट की घटना में FIR दर्ज कराए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीतापुर के थाना रेउसा में पत्रकार पर मुकदमे को लेकर महमूदाबाद अवध पत्रकार संघ की ओर से भी एसपी को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद को सौंपा गया। ज्ञापन देने पहुंचे पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और पत्रकार पर लगी फर्जी धाराओं को हटाए जाने की मांग की। मारपीट की घटना में पत्रकार प्रेम बाजपेयी की तहरीर पर भी अभियोग दर्ज किए जाने की मांग की गई। तहसील स्थित कार्यालय पर सीओ दिनेश शुक्ल ने ज्ञापन लेने के बाद उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचाने व मामले को लेकर निष्पक्ष कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष व महमूदाबाद अवध पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश वाजपेयी, श्रमजीवी पत्रकार संघ महमूदाबाद के अध्यक्ष श्रीश रस्तोगी, राज कुमार जैन, धीरेंद्र मिश्र, इरफान मंसूरी, दीपक गुप्त, अनंत रत्नम वाजपेयी, आसिफ सईद, आयुष जैन, मनोज पासवान, अब्दुल्ला खान, आरिफ खान सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन