Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के बयान से नाराज भाजपाइयों ने पुतला फूंका, भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस

ग़ाज़ीपुर : पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा हिंदुस्तान अखबार गाजीपुर के पत्रकार अजीत सिंह को धमकी देने वाले आडियो में जमानियां से भाजपा विधायक सुनीता सिंह को भी काफी अपशब्द कहा गया है. साथ ही एमएलसी चंचल सिंह के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. इससे नाराज भाजपाइयों ने सेवराईं तहसील मुख्यालय के भदौरा बस स्टैंड पर जुलूस निकाल कर ओम प्रकाश सिंह का पुतला फूंका. उधर, लखनऊ में भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर ओम प्रकाश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

जमानिया विधायक सुनीता सिंह एवं एमएलसी विशाल सिंह को अपशब्द प्रयोग करने वाली ऑडियो के विरोध में भाजपा जनो में आक्रोश व्याप्त है. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवराईं तहसील मुख्यालय के भदौरा बस स्टैंड पर गुरुवार को जुलूस निकाल कर नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का पुतला फूंका गया. पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा जमानिया विधायक सुनीता सिंह के लिए अमर्यादित जुबान व अपशब्दों का प्रयोग करने के कारण भाजपा जनो में काफी आक्रोश है. गुरुवार को भाजपा नेता ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवशंकर सिंह, और भोलू खाँ के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं, पुरुषों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भदौरा बस स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए मुख्य तिराहे पर पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का पुतला फूंका.

इससे पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं होगा. यह देश महिलाओं के सम्मान के लिए जाना जाता है. नारी का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान है. माताओं और बहनों के सम्मान से ही महानता मिलती है. जो इंसान महिलाओं के लिए अमर्यादित शब्दो का प्रयोग करता है, तानाशाही अपनाता है, उसे इस राज्य में तो क्या इस देश मे भी रहने का हक नहीं है. जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी. भाजपा जनों ने ओमप्रकाश मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका. इस मौके पर अल्का सिंह, कमला सिंह, डॉ राजकुमार भारती, मोनू खाँ, अरुण जायसवाल, कुरैशा खातून,  भोलू खाँ, बेचन कुशवाहा, लवकुश, राहुल, वाजिद खाँ, टुन्नी चौहान, उमाशंकर राम, सावित्री देवी, मीरा, शिवजन्म पासवान, महेंद्र कुशवाहा, रामानुज कुशवाहा,  रिजवाना खातून, बगेदन राम आदि  कार्यकर्ता मौजूद रहे.

संबंधित वीडियो और तस्वीरें देखें… 

गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह ‘प्रिंस’ की रिपोर्ट. संपर्क : 9451677071 

संबंधित खबरें…

सपा सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह का चेहरा बेनकाब, सुनें पत्रकार को धमकाने वाला आडियो

xxx

धिक्कार है ‘हिंदुस्तान’ अखबार और इसके संपादक विश्वेश्वर कुमार पर!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन