Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

सुदर्शन न्यूज के ब्यूरो चीफ हादसे का शिकार, चव्हाणके ने उठाई जांच की मांग

सुदर्शन न्यूज के छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ योगेश मिश्रा की कार भयानक हादसे का शिकार हो गई. हादसे के वक्त वाहन में उनके भाई व बहनें मौजूद थीं.

गनीमत यही रही की हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, सभी मामूली तौर पर घायल हैं. कार की हालत देखकर हर कोई सभी के जिंदा बचने को लेकर आश्चर्च जता रहा है.

हादसा गुरु पूर्णिमा के दिन यानी रविवार को देवरघटा मंदिर जाते वक्त शिवरीनारायण के पास हुआ था. सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी.

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने चिंता जताते हुए योगेश व उनके परिवार के लिए मंगलकामना की है. उन्होंने बताया है कि परिवार के सभी लोग सकुशल हैं.

हालांकि, हादसे के बाद सुदर्शन न्यूज के कर्ताधर्ता सुरेश चव्हाणके ने जरूर रायता फैलाने की कोशिश की है. चव्हाणके ने कार की फोटो ट्वीट कर लिखा है, “यह गाड़ी हमारे छत्तीसगढ़ के ब्यूरो चीफ की है. इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं घटना कितनी बड़ी है, महादेव ने उन्हें बचाया. परंतु मैं इसकी जांच की मांग करता हूं, क्योंकि हमारे कई रिपोर्टरों की हत्याएं की गई हैं. हमारी टीम लगातार निशाने पर है.

हम किसी भी संदेह या संभावना को नजरअंदाज नहीं करना चाहते हैं. इसलिए जांच होनी चाहिए.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन