Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘गालीबाज अंकल’ कहने पर इस BJP नेता ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को भेजा नोटिस

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को लीगल नोटिस जारी किया है. यूट्यूबर को बीजेपी नेता सुरेश नखुआ की ओर से दायर मानहानि केस में समन जारी किया गया है. साकेट कोर्ट ने इस मामले में 19 जुलाई को समन जारी किया था जिसकी अगली सुनवाई 8 अगस्त को होनी है.

मामला क्या है?
साकेत कोर्ट के जिला न्यायाधीश गुंजन गुप्ता के समक्ष सुरेश नखुआ ने याचिका पेश की थी. दरअसल, बीजेपी मुंबई इकाई के प्रवक्ता नखुआ ने आरोप लगाया कि ध्रुव राठी ने 7 जुलाई 2024 को अपने यूट्यूब चैनल पर “माय रिप्लाई टू गोदी यूट्यूबर्स | एल्विश यादव | ध्रुव राठी” नामक शीर्षक से एक वीडियो अपलोड किया था. वीडियो में मुझे हिंसक और अपमानजनक ट्रोल बताया गया है. नखुआ के वकील राघव अवस्थी और मुकेश शर्मा ने अदालत को बताया कि राठी की इन टिप्पणियों से मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

ध्रुव राठी कौन है?

राठी फेमस यूट्यूबर है. यूट्यूब पर उनके 23 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. राठी सामाजिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं. राठी के बनाए वीडियो अक्सर वायरल होते हैं. जिसके चलते वह खबरों में भी रहते हैं. राठी अपने वीडियोज में अक्सर बीजेपी की खिंचाई करते देखे जाते हैं.

राठी ने ट्वीट क्या किया है?
इस मामले को लेकर यूट्यूबर राठी ने ट्वीट कर लिखा है कि, एक गालीबाज बीजेपी अंकल ने मेरे खिलाफ ₹20 लाख का कोर्ट केस दायर किया है क्योंकि मैंने उन्हें अपशब्द कहे थे. क्यों इतनी बेइज्जती कराने का शौक है इनको? अब अंकल का पूरा अपमानजनक इतिहास दोबारा पब्लिक होगा.

बताते चलें कि राठी ने इसके अलावा सुरेश नखुआ का एक पुराना स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें नखुआ कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अपशब्द कह रहे हैं. नखुआ ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर (DP) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो भी चिपका रखी है. देखें नीचे…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन