Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र : अमर शर्मा समेत 4 पत्रकारों पर दर्ज हुआ रंगदारी का मुकदमा

यूपी के सोनभद्र में चार पत्रकारों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज होने की सूचना है. इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने एक दुकानदार को डरा-धमकाकर 5,000 रुपया प्रति माह की रंगदारी मांगी थी.

जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राजकुमार का आरोप है कि आरोपी पहले उनको डरा-धमकाकर दो-दो हजार रुपये ले गए. इसके बाद चारों कथित पत्रकारों ने उन्हें 5,000 रुपये हर महीने रंगदारी देने की बात कही. साथ में धमकी दी गई कि यदि रुपया नहीं दिया तो तुमको दुकान चलाने नहीं देंगे.

पीड़ित कहता है कि उसने 50,000 रुपये कर्ज लेकर दुकान खोली है, ये लोग मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम कर रहे हैं. प्रार्थी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इस तरह रहा तो उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

पीड़ित की कंप्लेन पर थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने एफआईआर संख्या- 527/2024 की धारा 308(2) व 351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है. 20 जुलाई 2024 को दर्ज इस एफआईआर में पुलिस ने अमरनाथ मौर्या, दीपक उर्फ अभिषेक मौर्या, आकाश मौर्या व एक अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया है. ये चारों कथित पत्रकार बताए जा रहे हैं.

इस मामले में रंगदारी के मुख्य संयोजक बताए जा रहे अमर शर्मा का कहना है, वह पत्रकार प्रेस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हैं. उनकी छवि खराब करने के लिए उन पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है. उनके समर्थकों में रोष व्याप्त होने के साथ ही मामले में उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

देखें एफआईआर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन