Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार में एक यूट्यूबर को महिला के चरित्र हनन के केस में पुलिस ने भेजा जेल

हिला थाना बेतिया ने एक यूट्यूबर को जेल भेजा है. महिला मित्र द्वारा दर्ज कराए गए दो आपराधिक मामले में यूट्यूबर और न्यूज9 के ब्यूरो चीफ आशुतोष कुमार बरनवाल को पहले गिरफ्तार कर लिया गया.

इससे पहले कई थानों की पुलिस ने रात में घर की घेराबंदी कर रखी थी. पत्रकार बरनवाल को मुफस्सिल थाना के हाजत में भी बंद कर दिया गया और उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यूट्यूबर पर रंगदारी का एक केस है. उस पर एक महिला के चरित्र हनन का केस है. गायत्री देवी ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया था.

उधर, पत्रकार आशुतोष बरनवाल द्वारा उच्च न्यायालय पटना में एक याचिका दायर करते हुए इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी.

इस आलोक में न्यायालय द्वारा डीजीपी बिहार सरकार, डीआईजी चंपारण रेंज एवं बेतिया पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित तमाम पुलिस पदाधिकारी को पुनः इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने की आदेश दिया गया था. बेतिया पुलिस ने उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना एवं अनदेखी करते हुए मंगलवार की रात्रि पत्रकार आशुतोष बरनवाल को एक अपराधी की तरह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

देखें अदालती पत्रावली…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन