Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यशवंत जी बहुत उम्मीद के साथ आपको अपनी समस्या मेल कर रहा हूं!

नोएडा : राजस्थान के रहने वाले अवधेश पराशर ने ग्रेटर नोएडा IITL निम्बस में एक फ्लैट लिया. फ्लैट के पजेशन के टाइम बिल्डर ने पार्किंग देने का वादा भी किया था. लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उनको कोई पार्किंग एलॉट नहीं की गई. जब इस संदर्भ में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की तो उन्होंने फ्लैट से एक किलोमीटर दूर परिसर के बाहर मार्केट में पार्किंग एलॉट कर दी. अब कोई आदमी ऑफिस से आ कर दो किलोमीटर दूर वाहन पार्क करने जाए ये कहीं से भी प्रासंगिक नहीं लगता.

रेरा जनसुनवाई तक शिकायत लेकिन नतीजा शून्य
अवधेश ने अपनी पीड़ा को लेकर रेरा के अधिकारियों से लेकर संबंधित बिल्डर के सभी जिम्मेदारों को इस बात से अवगत कराया लेकिन इसके बाद भी किसी ने मदद नहीं की. इसके बाद पीड़ित ने जनसुनवाई पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन वहां भी आख्या लगा कर मामला खत्म कर दिया गया. पीड़ित अब मजबूर है साथ में परेशान भी कि आखिर वो अपनी व्यथा किसको बताए.

यशवंत जी बहुत उम्मीद के साथ आपको मेल कर रहा हूं कि आप मेरी इस परेशानी को अपने प्लेटफार्म के माध्यम से उठाएंगे. आभारी रहूंगा..

सभी ईमेल और शिकायत ट्वीट के साक्ष्य संलग्न कर रहा हूं.

पीड़ित अवधेश पाराशर से इस नंबर-9313029532 पर संपर्क किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन