Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नेपाल में एक पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटी है ‘न्यूज इण्डिया’ की यह गाड़ी!

काठमाण्डू । ‘न्यूज इण्डिया’ की स्टीकर लगी हुई एक स्कारपियो की नेपाल में काफी चर्चा हो रही है। ऐसा नहीं है कि ‘न्यूज इण्डिया’ ने कोई बडी खबर ब्रेक की हो जिसके कराण उसकी चर्चा हो रही हो। यह चर्चा नकारात्मक तौर पर हो रही है। ‘न्यूज इण्डिया’ की स्टीकर लगी हुई महिन्द्रा स्कारपियो RJ 14 UD 0607 नम्बर की ये गाड़ी नेपाल में चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। नंबर से जाहिर है कि यह गाड़ी भारत के राजस्थान प्रांत की है।

न्यूज इंडिया चैनल भी राजस्थान की राजधानी जयपुर से संचालित किया जाता है। तो आखिर किसने और किस मकसद से इस गाड़ी को चुनाव प्रचार में लगा रखा है और उसके क्या लाभ हैं इसमें? इसको लेकर तमाम लोग माथापच्ची कर रहे हैं। दरअसल नेपाल मे कुछ दिनों बाद लोकल लेवल का इलेक्शन होने वाला है। इसी इलेक्शन में न्यूज इंडिया वाली इस गाडी का इस्तेमाल बीरगंज शहर मे हो रहा है।

इस गाड़ी पर चुनाव चिन्ह सूरज छाप दर्ज है। यानि नेपाल की प्रतिपक्षी पार्टी सीपीएन यूएमएल (नेकपा एमाले) का चुनाव चिन्ह वाला झण्डा लगा हुआ है। अब जाहिर सी बात है कि मीडिया की स्टीकर लगी हुई विदेशी गाड़ी का इस्तेमाल यदि चुनाव प्रचार में किया जाएगा तो इसको लेकर नेपाल के भीतर नकारात्मक चर्चाएं तो होगी। इस गाड़ी के कारण नेपाली पत्रकारिता जगत में भारतीय मीडिया को लेकर काफी नकारात्मक चर्चा हो रही है।

तस्वीर और रिपोर्ट- वीरेन्द्र केएम.

वीरेंद्र केएम नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार और ABP News के नेपाल रिपोर्टर हैं. उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन