Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सिद्दारमैया की गिरफ्तारी व हरियाणा चुनाव के बाद सियासत में बड़े भूचाल की संभावना, खबरों से समझिए!

कृष्णन अय्यर-

पांच अक्टूबर को हरियाणा के वोट ख़त्म होते ही सियासत में बड़ा भूचाल आ सकता है. कर्नाटक के कांग्रेसी सीएम सिद्दारमैया साहब की गिरिफ़्तारी भी मुमकिन है. ख़बरों से समझ लीजिए.

निर्मलाबेन, “8000 करोड़ की वसूली की मुल्ज़िम”, पर हुई FIR को कोर्ट ने “स्टे” कर दिया है. इतना बड़ा कांड जिसमें “PMLA में FIR” दर्ज होनी थी वो FIR ही रोक दी गई.

सीएम सिद्दारमैया साहब पर लोकायुक्त के बाद ED ने PMLA में FIR दर्ज कर ली है. कोर्ट ने स्टे देने से इनकार कर दिया था.

सियासी हल्क़ों से ख़बर है कि 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के दरम्यान सिद्दरमैया साहब को ED का समन जारी होने की उम्मीद है. हरियाणा चुनाव के दौरान एक “फ़र्ज़ी नैरेटिव” बनाने की कोशिश की जा सकती है और महाराष्ट्र चुनाव एलान के पहले या बाद में सिद्दारमैया साहब को गिरफ़्तार किया जा सकता है.

महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी के पास कोई “टॉकिंग पॉइंट” नहीं है. राहुल गांधी ने मोदी की फ़र्ज़ी इमेज़ बरबाद कर दी है. तो बीजेपी महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव को “कर्नाटक” पर लड़ने की प्लानिंग कर रही है. मरता क्या ना करता!

मोदी ख़ुद के वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं. क्योंकि बग़ैर कुर्सी मोदी को “खड़गे साहब का जेल भेजने” वाला बयान याद आता है. मैं चाहता हूँ कि CM सिद्दारमैया साहब को ED गिरफ़्तार करे. साउथ से बग़ावत शुभ होती है. कांग्रेस अब रोके नहीं रुकेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन