Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

ख़बर से बौखलाए दबंग ने पत्रकार को कार से कुचलने का प्रयास किया

सतना | मध्य प्रदेश के सतना में एक पत्रकार को जान से मारने का प्रयास करने की जानकारी सामने आई है. इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों के एक समूह ने थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार पत्रकार पंकज कुशवाहा (25), निवासी चितहरा मोटर साइकिल से अपने भाई के साथ जा रहे थे. इसी दौरान कार सवार बालकृष्ण उर्फ बीके पांडेय ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर कार चढ़ाने का प्रयास किया.

घटना में एक युवक को मामूली फ्रैक्चर भी आया है. पुलिस ने मामले में आरोपी पर बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है.

एनडीटीवी की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट से नाराज होकर आरोपी ने पत्रकार पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था.

ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि बीते दिनों पंकज कुशवाहा के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में बीएमओ मझगांव के खिलाफ खबर लिखी जा रही थी. इस दौरान बीके पांडेय और नारायण मेडिकल स्टोर पर दलाली के आरेप लगाए गए. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पत्रकार को कार से कुचलने का प्रयास किया.

मीडियाकर्मी पर कार चढ़ाकर मारने की नियत की खबर स्थानीय पत्रकारों को मिली तो सभी मझगवां थाने पहुंचे. देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. वहीं, घटना के बाद से आरोपी कार चालक फरार बताया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन