Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देवरिया में दैनिक जागरण के प्रभारी से हाथापाई, देखें वीडियो और पढ़ें महेंद्र त्रिपाठी का पक्ष!

यूपी के देवरिया में दैनिक जागरण के जिला प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. पूरा घटनाक्रम जिले के एक अस्पताल के बाहर का है.

इनपुट है कि अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे की मौत का आरोप लगाकर परिजन हंगामा कर रहे थे. इतने में वहां पहुंचे महेंद्र त्रिपाठी खुद को डॉक्टर का भाई बताकर परिजनों को डांटने लगे. इससे स्थिति बिगड़ गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव किया. देखें वीडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1841321668372828258?t=ajHbbeu2vpkY1StzE9zmMw&s=08

दैनिक जागरण देवरिया के जिला प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी का पक्ष आ गया है. भड़ास से हुई बातचीत में उन्होंने कहा है कि, “रिपोर्टर के समय पर पहुंच ना पाने के चलते मैं समाचार कवरेज करने के लिए गया था. मेरे अलावा दो यूट्यूब चैनलों के रिपोर्टर भी मौके पर मौजुद थे. मेरे साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई. कुछ लोग मेरी छवि को धूमिल करने के लिए बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन