जागरण प्रकाशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में बड़े फेरबदल की खबर है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में जिन निदेशकों का कार्यकाल समाप्त हो गया उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त कर कुछ नए निदेशकों को बोर्ड में नियुक्ति दिए जाने की जानकारी सामने आई है.
स्टॉक मार्केट को दी गई जानकारी के अनुसार, समूह की 48वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में जिन स्वतंत्र निदेशकों का कार्यकाल पूरा हो गया, उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया. साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल ने कुछ महत्वपूर्ण पुनर्नियुक्तियों पर भी निर्णय लिया.
इन स्वतंत्र निदेशकों का कार्यकाल समाप्त हुआ
दिलीप चेरियन, रवि सरदाना, अनुज पुरी, जयंत दावर, शशिधर सिन्हा और विजय टंडन का 48वीं वार्षिक आम बैठक के साथ ही कार्यकाल समाप्त हो गया. बोर्ड द्वारा इन सभी के योगदान के लिए आभार जताया गया.
इन स्वतंत्र निदेशकों को मिली नियुक्ति
1.अनीता नायर- 35 वर्षों से मीडिया और मार्केटिंग में सक्रिय.
- होरमुसजी एन. कामा- पद्म भूषण से सम्मानित और मुंबई समाचार के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक हैं.
- केमिशा सोनी- 25 वर्षों से फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, ऑडिट और मैनेजमेंट का अनुभव.
- प्रमोद अग्रवाल- राम पेपर मिल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा शिक्षा-उद्योग के क्षेत्र में 40 वर्ष का अनुभव.
- शालीन टंडन- रिलायंस की रणनीतिक सलाहकार हैं और 20 वर्षों का कॉर्पोरेट अनुभव है.
- तरुण साहनी- त्रिवणी इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.
इन्हें मिली पुनर्नियुक्ति
- देवेंद्र मोहन गुप्ता- समूह के गैर-कार्यकारी निदेशक देवेंद्र मोहन गुप्ता को पुन: नियुक्त किया गया है. उन्हें 25 अगस्त 2023 की एजीए बैठक में निदेशक नियुक्त किया गया था और अब एक बार फिर रोटेशन के आधार पर पद पर बने रहने की मंजूरी दी गई है. गुप्ता वर्ष 2008 से इस पद पर हैं.
- सतीश चंद्र मिश्रा- इन्हें कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में तीन वर्षों के लिए पुन: नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी.


