Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इजरायली हमले में सीरिया टीवी की ये मशहूर एंकर भी मारी गई!

सीरिया की राजधानी दश्मिक के मेजेह जिले में मंगलवार सुबह इजरायली हवाई हमले में टीवी एंकर सफा अहमद की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में एंकर समेत तीन नागरिकों की भी मौत होने की बात सामने आई है.

अरब़ न्यूज की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी दश्मिक के मेजेह जिला ईरानी दूतावास सहित कई आवासीय ब्लाॉकों, स्थानीय व्यवसायों और राजनयिकों का घर है.

सीरिया के सरकारी टेलीविजन (जहां मृतका काम करती थी) ने एक बयान जारी कर एंकर सफा अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

सफा अहमद, होम्स की रहने वाली थीं और 2002 में राज्य प्रसारक सीरिया टीवी में शामिल हुई थीं. वह संस्थान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को होस्ट करती थीं, जिसके लिए वह स्थानीय तौर पर काफी मशहूर भी थीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन