Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी पर पूर्व IAS अवनीश अवस्थी ने किया मुकदमा

यूपी के पूर्व आईएएस अफसर तथा प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर पर लखनऊ के सिविल जज, सीनियर डिवीजन कोर्ट में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं.

अवनीश अवस्थी ने इस मुकदमों में कहा है कि इन दोनों ने विगत दिनों ने उन्हें बिना किसी आधार के एक प्रकरण से जोड़कर सोशल मीडिया पर गलत ढंग से बदनाम करने का प्रयास किया. उन्होंने अदालत से इस प्रकार से चल रही समस्त खबरों पर तत्काल रोक लगाए जाने तथा इन दोनों को भविष्य में इस प्रकार की कोई भी टिप्पणी करने से रोके जाने की मांग की है.

अदालत में इस संबंध में पहली सुनवाई के समय अवनीश अवस्थी की ओर से यह मांग की गई थी कि अमिताभ तथा नूतन ठाकुर को उनके संबंध में कोई भी जानकारी देने या कार्य करने से तत्काल रोक लगाई जाए.

इस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार षष्ठम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे आदेश देने के पहले प्रतिवादी को सुने जाने का सिद्धांत प्रतिपादित किया है क्योंकि ऐसे किसी आदेश से आम जनता की अभिव्यक्ति तथा सूचना के अधिकार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

अतः कोर्ट ने प्रतिवादिगण को नोटिस जारी करते हुए अंतरिम आदेश के बारे में सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर 2024 की तारीख नियत की है.

देखें अदालती पत्रावली…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन