Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

असम में न्यूज चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमला, नाराज पत्रकारों ने उठाया ये कदम

सम में एक पत्रकार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमला उस वक्त हुआ जब पत्रकार एक धांधली की सूचना को कवर करने पहुंचे थे.

जानकारी के मुताबिक उडालगुरी जिले में एनबी न्यूज के पत्रकार धृतिराज कलिता ने दिगंत बरौआ पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. आरोप है कि बरौआ ने न सिर्फ हमला किया बल्कि उनका कैमरा भी तोड़ने की कोशिश की.

हालांकि इस घटना को लेकर बीटीआर के कार्यकारी सदस्य दिगंत बरौआ का पक्ष नहीं मिला है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद एनबी न्यूज के पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है. सभी पत्रकारों ने काले कपड़े और काले बैज पहनकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया.

पत्रकार संगठनों ने इस हमले के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे प्रेस पर हमला बताया है. स्थानीय प्रशासन से संगठनों ने कार्रवाई की मांग भी की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन