Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने द हिंदू के सीनियर एडिटर को उठाया, देखें आरोप

अहमदाबाद | क्राइम ब्रांच ने प्रमुख अंग्रेजी अख़बार के वरिष्ठ पत्रकार को कथित जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अजीत राजियन ने बताया कि पूछताछ के बाद पत्रकार को मंगलवार सुबह हिरासत में ले लिया है.

गिरफ्तार किए गए पत्रकार का नाम जामनगर, गुजरात निवासी, महेश लंगा बताया जा रहा है जो द हिंदू के सीनियर असिस्टेंट एडिटर हैं. जांच टीम को लंगा के पास से भारी मात्रा में कैश व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

क्राइम ब्रांच की तरफ से बताया गया है कि सोमवार को शहर की अपराध शाखा ने फर्जी लेनदेन के जरिए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर सरकार को धोखा देने के इरादे से जाली फर्म चलाने के कथित घोटाले के लेकर केंद्रीय जीएसटी से शिकायत मिलने के बाद कई व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

एफआईआर के बाद क्राइम ब्रांच ने गुजरात की आर्थिक अपराध शाखा के साथ मिलकर अहमदाबाद, जूनागढ़, सूरत, खेड़ा और भावनगर सहित राज्य भर में 14 अलग-अलग जगहों पर रेड मारी थी. लंगा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के नाम पर जीएसटी में कथित तौर पर बड़ा गड़बड़झाला किया है.

देखें पत्रकार महेश लंगा का लिंक्डइन प्रोफाइल…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन