Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत24 के कार्यक्रम ‘The JC Show’ में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण

09 अक्टूबर की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए वर्तमान राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण किया

कार्यक्रम में डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक डॉ. जगदीश चंद्र ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया, हरियाणा के चुनावी नतीजों में EXIT POLL की विफलता और मोदी-शाह की चुनावी स्ट्रेटजी के साथ नायब सैनी और धर्मेंद्र प्रधान की सक्रियता के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया, हरियाणा में गुजरात फॉर्मूले से सफलता को चुनावी जीत का आधार बताया है, वहीं हरियाणा में कांग्रेस की चुनावी हार में अंतर्कलह, हुड्डा को फ्री हैण्ड, हुड्डा और नायब सैनी के व्यवहार में अंतर को प्रमुख कारण बताया गया, गोपाल कांडा,दुष्यंत चौटाला,अभय चौटाला की हार के कारणों का जिक्र किया, हरियाणा के चुनाव परिणामों से अस्तित्व खोते क्षेत्रीय दलों का भी जिक्र किया, हरियाणा में BJP की हैट्रिक से चंद्रबाबू और नीतीश के लिए मैसेज को समझाया गया है, इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में BJP के सामने चुनौतियों और संघ और भाजपा के रिश्तों का उल्लेख किया गया

जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणामों को लेकर भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की जीत से जुड़े सवालों के जवाब दिए, जम्मू-कश्मीर में नई सरकार और उप राज्यपाल के रिश्तों पर भी खुलकर चर्चा की है, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चुनावी वादों जैसे धारा 370 और पूर्ण राज्य का दर्जा, शंकराचार्य पहाड़ी और हरी पर्वत का नाम बदलने,दरबार प्रथा फिर शुरू करने जैसे वादों के भविष्य पर भी जवाब दिया गया है, चरमपंथियों को चुनाव में कोई रेस्पॉन्स नहीं मिलने और घाटी में भाजपा की कोशिशों को लेकर सवालों का जवाब दिया है, जम्मू-कश्मीर में नई सरकार में कश्मीरी पंडितों के भविष्य पर भी चर्चा की गई है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइव पर देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा, साथ ही डॉ. जगदीश चंद्र की कई भविष्यवाणियां भी सच साबित हुई जो कि उन्होंने पिछले जेसी शो के दौरान की थी वह भी काफी वायरल है,शायद इसीलिए जगदीश चंद्र को द मैन ऑफ प्रिडिक्शन भी कहा जाने लगा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन